एशियाई बाजारों के मिश्रित रुख के बीच ब्लूचिप शेयरों में सतत लिवाली से देश के शेयर बाजार बृहस्पतिवार को मामूली बढ़त के साथ खुले। वहीं, निफ्टी ने 8,100 का आंकड़ा पार कर लिया। 30 शेयरों पर आधारित बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 48.27 अंक यानि 0.17 फीसद की बढ़त के साथ 27,146.44 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ख्एनएसई, का निफ्टी भी 12.10 अंक यानि 0.14 फीसद बढ़त के साथ 8,102.55 पर पहुंच गया। उधर, एशियाई बाजारों में जापान का निक्कई 0.27 फीसद की बढ़त और हांगकांग का हेंगसेंग 0.33 फीसद की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। अमेरिका डाओ जोंस बुधवार को 0.18 फीसद गिरावट के साथ बंद हुआ था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।