शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 48 अंक मजबूत
(India) इसके अलावा कारोबारियों द्वारा माह के अंत में डेरिवेटिव सौदों के निपटान से भी शेयर बाजार में तेजी दिखी। बंबई शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक बीएससी-30 आज के शुरुआती कारोबार में 48.27 अंक अथवा 0.17 फीसद बढ़कर 27,146.44 अंक पर पहुंच गया। इसी प्रकार नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी-50 भी 12.10 अंक अथवा 0.14 फीसद बढ़कर 8,102.55 अंक पर पहुंच गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि निर्माण क्षेत्र में एफडीआई नियमों को आसान बनाए जाने के सरकार के निर्णय और एशियाई बाजार में मिले-जुले रख के बीच चुनिंदा शेयरों की खरीद बढ़ाये जाने से सूचकांक में तेजी आई

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।