(India)
विश्लेषकों का कहना है कि हाल ही के आर्थिक सुधारों से निवेशकों में भरोसा है कि देश अमेरिका में संभावित ब्याज दर वृद्धि को बेहतर ढंग से झेल जाएगा। तीस शेयर आधारित सेंसेक्स कारोबार के दौरान 260.68 अंक चढकर अब तक के उच्चतम स्तर 27,358.85 अंक को छू गया। इससे पहले आठ सितंबर को सेंसेक्स ने 27,354.99 अंक के स्तर को छुआ था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी कारोबार के दौरान 76.75 अंक उछलकर 8,167.20 अंक को छू गया। यह अपने उच्चतम स्तर 8,180.20 अंक (आठ सितंबर) से सिर्फ 13 अंक कम है। लिवाली समर्थन के चलते इन्फोसिस, टाटा कंसलटेंसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, मारुति, गेल, एचडीएफसी, एलएंडटी, ओएनजीसी व विप्रो के शेयरों में विशेषतौर पर तेजी दर्ज की गई। उल्लेखनीय है कि सरकार ने निर्माण क्षेत्र में एफडीआई नियमों में ढील देने की घोषणा की है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।