शेयरों में रिकॉर्ड उछाल, नए शिखर पर पहुंचकर बंद हुआ कारोबार
(India) बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 519.50 अंक (या 1.90 फीसदी) के ज़ोरदार उछाल के साथ रिकॉर्ड 27,865.83 पर बंद हुआ, जबकि कारोबार के दौरान उसने 27,894.32 के सर्वकालिक ऊंचे स्तर को छुआ था। उधर, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का संवेदी सूचकांक निफ्टी भी 153.00 अंक (या 1.87 फीसदी) की बढ़त के साथ 8,322.20 पर बंद हुआ, लेकिन इसने भी इससे पहले 8,330.75 के सर्वकालिक ऊंचे स्तर को छुआ था। इससे पहले, शुक्रवार सुबह बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 92.73 अंकों की तेजी के साथ 27,439.06 पर खुला था, जबकि एनएसई का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 31.60 अंकों की तेजी के साथ 8,200.80 पर खुला था

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।