नए आसमान पर शेयर बाजार, 27,969.82 अंक की नई उंचाई पर पहुंचा सेंसेक्स
(India) बंबई शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक बीएससी-30 इससे पिछले कारोबारी सत्र के दौरान 27,894.32 अंक पर बंद हुआ था, जो आज के शुरुआती कारोबार में 103.99 अंक अथवा 0.37 फीसदी बढ़कर 27,969.82 अंक की नई उंचाई पर पहुंच गया। पिछले चार सत्रों में सेंसेक्स में 1,112.93 अंकों की बढ़ोतरी दर्ज की गयी। इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 भी 28.40 अंक अथवा 0.34 फीसदी बढ़कर 8,350.60 अंक पर पहुंच गया। शुक्रवार को यह 8,330.75 अंक पर बंद हुआ था। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि कोषों एवं खुदरा निवेशकों की ओर से चुनिंदा शेयरों की खरीद बढ़ाये जाने से सूचकांक मे तेजी आई।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।