सेंसेक्स 28000 के पार
(India)
सेंसेक्स ने रिकार्ड बनाते हुए 28000 का आंकड़ा पार कर लिया है जबकि निफ्टी ने 8363.65 अंकों का नया रिकॉर्ड बनाया है। बड़ें शेयरों के साथ ही मिडकैप और स्मॉलकैप शेयर भी जोश में नजर आ रहे हैं। बीएसई के मेटल इंडेक्स को छोड़ सभी हरे निशान में हैं। इस बीच रियल्टी, बैंकिंग और कंज्यूमर ड्युरेबल्स शेयरों में ज्यादा खरीदारी देखी जा रही है। बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 129 अंक यानि 0.5 फीसदी की बढ़त के साथ 27989 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। आज सेंसेक्स ने 28006.6 का नया रिकॉर्ड ऊपरी स्तर बनाया है। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 28 अंक यानि 0.3 फीसदी चढ़कर 8352 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। बाजार में कारोबार के इस दौरान बीपीसीएल, सन फार्मा, जी एंटरटेनमेंट, एसबीआई, टाटा पावर, एक्सिस बैंक, बजाज ऑटो और गेल जैसे दिग्गज शेयरों में 2.4-1 फीसदी की मजबूती आई है। हालांकि केर्न इंडिया, सेसा स्टरलाइट, भारती एयरटेल, जेएसपीएल, टाटा स्टील और हिंडाल्को जैसे दिग्गज शेयरों में 2.5-1.2 फीसदी की गिरावट आई है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।