नए आसमान पर शेयर बाजार, सेंसेक्स पहली बार 28,000 के पार पहुंचा
(India) जबकि नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 8,363.65 अंक की नयी उंचाई पर पहुंच गया। वैश्विक बाजार मे कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के कारण भी बाजार धारणा में सुधार आया। बंबई शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक बीएससी-30 में इससे पिछले कारोबारी सत्र के दौरान 27,969.82 अंक पर बंद हुआ था, जो आज के शुरुआती कारोबार में 141.57 अंक अथवा 0.50 फीसद और मजबूत होकर पहली बार 28,001.95 अंक पर पहुंच गया। इसी प्रकार नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 39.50 अंक अथवा 0.47 फीसद बढ़कर 8,363.65 अंक की सर्वकालिक उंचाई पर पहुंच गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि कंपनियों की तिमाही परिणाम अच्छे रहने की उम्मीद से कोषों एवं निवेशकों की ओर से पूंजी प्रवाह बढ़ाये जाने से सूचकांक में तेजी आई।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।