मजबूत होते डॉलर के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमती धातुएं गिरावट का शिकार हो गई हैं। घरेलू स्तर मांग की सुस्ती से भी सोने और चांदी की चमक पर ग्रहण लग गया है। ऐसे माहौल में स्थानीय सराफा बाजार में बुधवार को पीली धातु 450 रुपये लुढ़ककर छब्बीस हजार से नीचे आ गई। इस दिन यह धातु तीन साल के निचले स्तर 25 हजार 900 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुई। आभूषण वाले सोने के भाव भी 450 रुपये फिसल 25 हजार 700 रुपये प्रति दस ग्राम रहे। वायदा बाजार में इसकी और भी दुर्गति हुई। देश के दिग्गज कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स पर दस ग्राम सोने की कीमत दो फीसद से ज्यादा की गिरावट के साथ 25 हजार 433 रुपये रही। आठ ग्राम वाली गिन्नी भी 100 रुपये टूटकर 23 हजार 600 रुपये हो गई।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।