(India)
मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में पिछले कुछ दिनों से दिखाई चमक भी आज धुंधली हो गयी, ऑयल एंड गैस, कैपिटल गुड्स, बैंकिंग और ऑटो सेक्टरों शेयरों में बिकवाली हावी रही जबकि फार्मा, एफएमसीजी जैसे शेयरों में खरीदारी का रुझान ठीक रहा, आज भी सेंसेक्स और निफ्टी ने ऊंचाई का नया रिकॉर्ड बनाया, एक तरफ जहां निफ्टी ने आज के सत्र में 8383.05 का रिकॉर्ड ऊपरी स्तर बनाया, वहीं दूसरी तरफ सेंसेक्स भी 28027.96 के नए रिकॉर्ड ऊपरी स्तर को छूने में कामयाब हुआ, कारोबारी सत्र के अंत में बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 6 अंक चढ़कर 27874.7 के स्तर पर बंद हुआ है जबकि एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 7 अंक की बढ़त के साथ 8344 के स्तर पर बंद हुआ
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।