सेंसेक्स 27910 पर बंद, निफ्टी 8360 के पार
(India) वहीं दिग्गज शेयरों के मुकाबले मिडकैप शेयरों में ज्यादा रौनक दिखी। स्मॉलकैप शेयरों में भी थोड़ी बहुत खरीदारी का रुझान रहा। बता दें कि आज के कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 27996.9 के ऊपरी स्तर तक पहुंचा, तो निफ्टी ने 8378.7 का ऊपरी स्तर छूआ। हालांकि कंज्यूमर ड्युरेबल्स, एफएमसीजी और आईटी शेयरों में बिकवाली से बाजार पर दबाव जरूर बना। लेकिन रियल्टी, बैंकिंग और कैपिटल गुड्स शेयरों में खरीदारी से बाजार को सहारा मिला। अंत में बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 35 अंक यानि 0.1 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 27910 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 18.4 अंक यानि 0.25 फीसदी बढ़कर 8362.6 के स्तर पर बंद हुआ है। आज के कारोबारी सत्र में पीएनबी, बैंक ऑफ बड़ौदा, आईडीएफसी, अल्ट्राटेक सीमेंट, एमएंडएम, टाटा स्टील, एक्सिस बैंक, गेल और एचडीएफसी जैसे दिग्गज शेयर 3.4-1.3 फीसदी तक मजबूत होकर बंद हुए हैं। हालांकि बीएचईएल, आईटीसी, भारती एयरटेल, एनएमडीसी, केर्न इंडिया, इंफोसिस और सेसा स्टरलाइट जैसे दिग्गज शेयर 2.25-1 फीसदी तक गिरकर बंद हुए हैं। मिडकैप शेयरों में एम्टेक ऑटो, जिंदल सॉ, एचसीसी, जैन इरीगेशन और ईआईडी पैरी सबसे ज्यादा 16.6-6.9 फीसदी तक उछलकर बंद हुए हैं। वहीं स्मॉलकैप शेयरों में सारदा मोटर, एजीसी नेटवर्क्स, ऑप्टो सर्किट्स, पंजाब एंड सिंध बैंक और श्री राम अर्बन सबसे ज्यादा 20-12 फीसदी तक चढ़कर बंद हुए हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।