(India)
जबकि नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 8,394.95 अंक की महत्तम उंचाई पर पहुंच गया। एशियाई बाजार में कारोबारी रुख के बीच आज जारी होने वाले आर्थिक वृद्धि के आंकड़ों में सुधार की उम्मीद से भी सेंसेक्स में सुधार आया। बंबई शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक बीएससी-30 में पिछले दो सत्रों के दौरान 41.43 अंक की बढ़ोतरी दर्ज की गयी थी, जो आज के शुरुआती कारोबार में 141.72 अंक अथवा 0.50 फीसदी बढ़कर 28,051.78 अंक की नयी उंचाई पर पहुंच गया। इससे पहले 10 नवंबर को सेंसेक्स ने 28,027.96 अंक की उंचाई छूई थी। इसी प्रकार नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी-50 भी 32.30 अंक अथवा 0.38 फीसद बढ़कर 8,394.95 अंक की नयी उंचाई पर पहुंच गया। 10 नवंबर को निफ्टी-50 ने 8,383.05 अंक के स्तर को छुआ था। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि वैश्विक बाजारों के सकारात्मक रख के बीच विदेशी कोषों एवं निवेशकों की ओर से पूंजी प्रवाह बढ़ाये जाने से सूचकांक में तेजी आई।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।