तेजी से शेयर बाजार, सेंसेक्स 28,000 के पार
(India) इसी तरह, नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी 8,400 अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर को छू गया। तीस शेयरों वाला सेंसेक्स 98.84 अंक उपर 28,008.90 अंक पर बंद हुआ। पिछले दो सत्रों में सेंसेक्स ने 41.43 अंक की बढ़त हासिल की। सेंसेक्स को 27,000 के स्तर से 28,000 के स्तर पर पहुंचने में 45 दिन लगे। नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी पहली बार आज 8,400 का मनोवैज्ञानिक स्तर पार कर गया और अब तक के सर्वकालिक उच्च स्तर 8,415.05 अंक को छू गया। हालांकि अंतिम पहर कुछ मुनाफा वसूली से यह 8,400 के स्तर से नीचे आया और 20.65 अंक की बढ़त के साथ रिकार्ड ऊंचाई 8,383.30 अंक पर बंद हुआ। ब्रोकरों ने कहा कि घरेलू और वैश्विक मोर्चे पर कई सकारात्मक घटनाक्रमों से बाजार की धारणा मजबूत हुई। बीते दिनों केंद्रीय मंत्रिपरिषद में विस्तार से आर्थिक सुधारों में तेजी आने की उम्मीद बढ़ी है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।