बाजार में तेजी का सिलसिला गुरुवार सुबह भी जारी रहा। सेंसेक्स और निफ्टी में 0.2 फीसदी की मजबूती देखने को मिली। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी अच्छी खरीदारी शुरू हुई। इसके अलावा कंज्यूमर ड्युरेबल्स, कैपिटल गुड्स और पावर शेयरों में भी खरीदारी देखी जा रही है। हालांकि रियल्टी शेयरों की स्थिति अच्छी नहीं रही। बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 55 अंक यानि 0.2 फीसदी की बढ़त के साथ 28063 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 12 अंक यानि 0.15 फीसदी चढ़कर 8395 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।