शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 89 अंक मजबूत
(India) बंबई शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक बीएससी-30 में आज के शुरुआती कारोबार में 89.84 अंक अथवा 0.32 फीसद बढ़कर 28,098.74 अंक पर पहुंच गया। उपभोक्ता सामान, पूंजीगत सामान, बिजली, वाहन, स्वास्थ्य और बैंकिंग क्षेत्र के शेयरों में सर्वाधिक तेजी देखी गयी। इसी प्रकार नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी-50 भी 24.70 अंक अथवा 0.29 फीसद बढ़कर 8,408 अंक पर पहुंच गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि आर्थिक वृद्धि के बेहतर आंकड़ों से कोषों एवं निवेशकों की ओर से पूंजी प्रवाह बढ़ाये जाने से सूचकांक में तेजी आई।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।