(India)
मुद्रास्फीति में नरमी और औद्योगिक उत्पादन में मामूली सुधार के आंकड़े आने से तीस शेयरों वाला सेंसेक्स 28,098.74 अंक पर मजबूत खुला। हालांकि, मुनाफा वसूली से यह दिन के निचले स्तर 27,822.70 अंक तक आ गया था। नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 25.45 अंक नीचे 8,357.85 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 8,408 और 8,320.35 अंक के दायरे में घूमता रहा। कल शाम जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश का औद्योगिक उत्पादन सितंबर में 2.5 प्रतिशत बढ़ा, जबकि खुदरा मुद्रास्फीति अक्तूबर में घटकर 5.52 प्रतिशत पर आ गई जो सितंबर में 6.46 प्रतिशत पर थी। ब्रोकरों ने कहा कि सरकार द्वारा अतिरिक्त 13,000 करोड़ रुपये राजस्व जुटाने के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर उत्पाद शुल्क में डेढ़-डेढ़ रुपये प्रति लीटर की वृद्धि किए जाने से भी बाजार की धारणा प्रभावित हुई। बीपीसीएल, एचपीसीएल और इंडियन आयल जैसी सार्वजनिक पेट्रोलियम कंपनियों के शेयर 6.11 प्रतिशत तक टूट गए।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।