देश के शेयर बाजार में आज शुरूआती कारोबार के दौरान गिरावट का रूख रहा। हालांकि मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में अच्छी खरीदारी का रुझान है। साथ ही रियल्टी और ऑटो शेयरों में अच्छी खरीदारी दिख रही है। फिलहाल बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 17 अंकों की गिरावट के साथ 27924 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 5.5 अंक गिरकर 8352.3 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। बाजार में कारोबार के इस दौरान डीएलएफ, टाटा मोटर्स, विप्रो, अल्ट्राटेक सीमेंट, ओएनजीसी, बजाज ऑटो और आईटीसी जैसे दिग्गज शेयरों में 1.8-0.5 फीसदी की उछाल आई है। हालांकि टाटा पावर, बीएचईएल, सन फार्मा, बीपीसीएल, डॉ रेड्डीज और एचयूएल जैसे दिग्गज शेयरों में 3.7-0.8 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।