शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 48 अंक सुधरा
(India) बंबई शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक बीएससी-30 में कल 68.26 अंक की गिरावट दर्ज हुई थी, जो आज के शुरुआती कारोबार में 48.37 अंक अथवा 0.17 फीसद बढ़कर 27,989.01 अंक पर पहुंच गया। इसी प्रकार नेशनल स्टाक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी-50 भी 5.55 अंक अथवा 0.07 फीसद बढ़कर 8,363.40 अंक पर पहुंच गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि विदेशी कोषों एवं निवेशकों की ओर से रीयल्टी, वाहन, उपभोक्ता सामान, और सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र के शेयरों की खरीद बढ़ाये जाने से सेंसेक्स में तेजी आई।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।