(India)
बीएसई सूचकांक सेंसेक्स 106.02 अंकों की बढ़त के साथ 28046.66 पर जबकि एनएसई निफ्टी 32.05 अंकों की बढ़त के साथ 8389.90 पर बंद हुआ। वहीं मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी 0.5 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ। कारोबारी सत्र में एशियन पेंट्स, जेएसपीएल, हिंडाल्को, गेल, कोल इंडिया, एसबीआई और ओएनजीसी जैसे दिग्गज शेयर 4.2-2 फीसदी तक उछलकर बंद हुए। जबकि सन फार्मा, सिप्ला, एचसीएल टेक, कोटक महिंद्रा बैंक, ग्रासिम, डॉ. रेड्डीज, एचयूएल और एचडीएफसी और दिग्गज शेयर 2.4-0.7 फीसदी तक गिरकर बंद हुए। इससे पहले सेंसेक्स और निफ्टी ने सुस्त शुरूआत की। शुरूआती कारोबार के दौरान दोनों ही सूचकांकों में करीब 0.1 प्रतिशत की मामूली गिरावट देखने को मिली, हालांकि मिडकैप और स्मॉलकैप शेयर्स में अच्छी खरीदारी का रूझान नजर आया। बीएसई का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 17 अंकों की गिरावट के साथ 27924 पर जबकि एनएसई निफ्टी 5.5 अंक गिरकर 8352.3 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।