(India)
लेकिन अब कंपनी के सीईओ होरोनोरी केनयामा ने संकेत दिए हैं कि होंडा मार्च 2017 की डेडलाइन से काफी पहले ब्रेक ईवन और प्रॉफिट का टारगेट पूरा कर लेगी। फिलहाल घरेलू बाजार पर फोकस करने के साथ भारत में मौजूद दो मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी से कुल प्रॉडक्शन का 4 पर्सेंट से भी कम एक्सपोर्ट करने वाली कंपनी होंडा कार्स अफ्रीकी बाजारों की जरूरतों को पूरा करने के लिहाज से भारत को एक्सपोर्ट हब बनाने की संभावनाओं पर भी काम कर रही है। होंडा कार्स 2013-14 में अपने घाटे को 50 पर्सेंट कम कर उसे 479 करेाड़ रुपये कर चुकी है। नए लॉन्च को मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया के बाद कंपनी भारतीय बाजार को लेकर बहुत ज्यादा उत्साहित है। फाईनेंशियल ईयर 2013-14 में कंपनी 83 पर्सेंट वॉल्यूम ग्रोथ के साथ अपने रेवेन्यू को दोगुना कर चुकी है। कंपनी ने मार्च 2017 तक 3 लाख यूनिट की बिक्री का लक्ष्य रखा है एक अग्रेंजी अख़बार के मुताबिक एक्सक्लूसिव बातचीत में केनयामा ने कहा कि कंपनी ने मौजूदा ट्रेंड को पीछे छोड़ते हुए पिछले फिस्कल में 80 पर्सेंट सेल्स ग्रोथ दिया, जबकि उस समय इंडियन मार्केट नेगेविट ग्रोथ के दौर से गुजर रहा था। उन्होंने कहा, हमें इस विश्वास है कि हम मार्केट के मुकाबले ज्यादा तेज ग्रोथ कर सकते हैं।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।