(India)
बाजार सूत्रों के अनुसार अमेरिकी डालर की तुलना में रूपया कमजोर होने से आयात महंगा हुआ। इससे बाजार धारणा पर अनुकूल असर पड़ा। रूपया डालर के मुकाबले एक माह के सबसे निचलते स्तर 61.72 पर बंद हुए। कारोबारियों ने बताया कि विदेशी बाजारों में सोना सप्ताह के अंत में 1193.34 डालर प्रति औंस के स्तर तक चढ़ गया जो 31 अक्तूबर के बाद का सबसे ऊंचा स्तर है। चांदी भी 16.31 डालर प्रति औंस तक चढ़ गयी जो 14 फरवरी के बाद का सबसे ऊंचा स्तर है। दिल्ली में सोना 99.9 और 99.5 शुद्ध के भाव क्रमश: 26395 रूपये और 26195 रूप्ये प्रति दस ग्राम कमजोर खुले और मांग के अभाव में यह क्रमश: 26050 रूपये और 25850 रूपये तक नीचे चले गये। सप्ताह के अंत में शादी-विवाह सीजन के चलते घरेलू बाजार में मांग बढ़ने के साथ साथ डालर के कमजोर पड़ने से सोने की कीमतों में उछाल आया। इसका असर स्थानीय बाजार पर भी पड़ा जहां सोने के भाव 400 रूपये की तेजी के साथ क्रमश: 26850 रूपये और 26650 रूपये प्रति दस ग्राम बंद हुए। गिन्नी के भाव 100 रूपए चढ़कर 23800 रूपए प्रति आठ ग्राम बंद हुए। खरीदारी और बिकवाली के झौंकों के बीच चांदी तैयार के भाव 1150 रूपये की तेजी के साथ 36700 रूपये प्रति किलो बंद हुए। सप्ताह के दौरान यह 34600 रूपये तक लुढ़क गये थे। चांदी साप्ताहिक डिलीवरी के भाव 33999 रूपये तक लुढ़कने के बाद लिवाली समर्थन मिलने से अंत में 1235 रूपये की तेजी के साथ 36030 रूपये किलो बंद हुए। चांदी सिक्का के भाव 2000 रूपये चढ़कर 60000:61000 रूपये प्रति सैंकड़ा बंद हुए।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।