(India)
ऐसी कंपनियों का एक शेयर स्मार्टफोन, एलसीडी टीवी या एसी की कीमत के बराबर है। नई सरकार द्वारा सुधारों को आगे बढ़ाने तथा बेहतर आर्थिक परिदृश्य को लेकर उम्मीदों से विदेशी कोष लगातार भारतीय शेयर बाजारों में लिवाली कर रहे हैं। इसके चलते बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 28,000 अंक या और नैशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी 8,400 अंक के स्तर पर पहुंच गया है। इस साल सेंसेक्स में 33 फीसद की तेजी आई है। दुनिया के 10 प्रमुख बाजारों में सेंसेक्स का प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा है। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार शीर्ष 100 सूचीबद्ध कंपनियों में से कम से कम 37 कंपनियां ऐसी हैं जिनका शेयर 1,000 रुपये या उससे अधिक है। इस सूची में सबसे आगे बॉश है। बॉश के एक शेयर का मूल्य 16,571 रुपये है। उसके बाद आयशर मोटर्स के शेयर का भाव 14,001 रपये व श्रीसीमेंट्स का 9,077 रुपये चल रहा है। पीऐंडजी, जीएसके कंजयूमर हेल्थकेयर तथा नेस्ले के शेयर का दाम 5,000 से 6,500 रुपये है। वहीं मारुति सुजुकी, डॉ रेड्डीज लैब, ऑरैकल फाइनैंशल सर्विसेज, ग्रासिम तथा इंफोसिस के शेयर की कीमत 3,000 से 4,000 रुपये प्रति शेयर है। टीसीएस, एसबीआई, बजाज आटो, अल्ट्राटेक सीमेंट, टेक महिंद्रा तथा हीरो मोटोकार्प जैसी ब्लू चिप कंपनियों के शेयर का दाम 2,000 से 3,000 रुपये के बीच है। यूनाइटेड स्प्रट्सि, कोलगेट व जीएसके फार्मा के शेयर का भाव भी इसी दायरे में है। जिन कंपनियों के शेयर का दाम 1,000 से 2,000 रुपये के बीच है उनणें आईसीआईसीआई बैंक, अरविंदो फार्मा, एसीसी, ब्रिटानिया व एबी नूवो शामिल हैं। शीर्ष 100 की सूची से बाहर भी ऐसी कंपनियां हैं जिनके शेयर का दाम हजारों रुपये में है। इनमें से प्रमुख है एमआरएफ, जिसके एक शेयर का भाव 32,337.60 रुपये है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।