शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 44 अंक कमजोर
(India) बंबई शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक बीएससी-30 में पिछले कारोबारी सत्र के दौरान 106.02 अंकों की बढ़ोजरी दर्ज की गयी थी, जो आज के शुरुआती कारोबार में 44.51 अंक अथवा 0.16 फीसद कमजोर होकर 28,002.15 अंक पर आ गया। इसी प्रकार नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी-50 भी 18.25 अंक अथवा 0.22 फीसद कमजोर होकर 8,371.65 अंक पर आ गया। शुक्रवार को यह 8,389.90 अंक पर बंद हुआ था। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि बाजार मे तेजी के रुख के बीच कारोबारियों की ओर से स्वास्थ्य, सूचना प्रौद्योगिकी, बैंकिंग, पूंजीगत सामान, और तेल एवं गैस क्षेत्र के शेयरों में मुनाफावसूली किये जाने से सेंसेक्स में गिरावट आई।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।