(India)
सकारात्मक घरेलू एवं वैश्विक रुख के बीच सतत विदेशी पूंजी प्रवाह से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 28,260.66 अंक की नयी रिकार्ड उंचाई पर पहुंच गया। इस तरह, नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 8,447.40 अंक की नयी उंचाई पर पहुंच गया। तीस शेयरों वाला सेंसेक्स 82.78 अंक की बढ़त के साथ 28,260.66 अंक पर खुला। पिछले दो सत्रों में इसमें 237.24 अंक की बढ़त दर्ज की गई। इसी तरह, नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 16.65 अंक उपर 8,447.40 अंक पर खुला।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।