हल्की गिरावट के साथ शेयर बाजार बंद
(Mumbai, Mumbai) निफ्टी में 4.85 (-0.06ः) पॉइंट की गिरावट रही। निफ्टी 8,425.90 पर बंद हुआ। निफ्टी 50 में शामिल कंपनियों के शेयरों में सबसे ज्यादा बढ़ने वाले शेयर सेसा स्टरलाइट, आईडीएफसी, एलऐंडटी, भेल, एचडीएफसी, भारती एयरटेल, पीएनबी, जिंदल स्टील, टाटा स्टील, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा रहे। इन कंपनियों के शेयरों में 1.20 फीसदी से लेकर 3.50 फीसदी तक की रही। सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयरों में एचडीएफसी, कोटक महिंद्रा, हिंडाल्को, सन फार्मा, ओएनजीसी, टीसीएस, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचसीएल टेक, सिप्ला और बीपीसीएल शामिल रहे। इन कंपनियों के के शेयरों में 1 फीसदी से लेकर 2.25 फीसदी तक की गिरावट रही।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।