शेयर बाजार में तेजी
(India)
देश के शेयर बाजार में आज शुरूआती कारोबर के दौरान बढ़त देखने को मिल रही है। कैपिटल गुड्स और कंज्यूमर ड्युरेबल्स शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी हो रही है। हालांकि बैंकिंग और आईटी शेयरों में थोड़ी बिकवाली नजर आ रही है। लेकिन मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में आज भी अच्छी खरीदारी दिख रही है बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 130.72 अंक यानि 0.46 फीसदी की बढ़त के साथ 28294.01 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 29.75 अंक यानि 0.35 फीसदी की मामूली तेजी के साथ 8455.65 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।