इंडिया इंक की प्रॉफिट ग्रोथ पर उठे सवाल
(Mumbai, Mumbai) इन कंपनियों का रिजल्ट तो मार्च 2014 में खत्म फाइनैंशियल इयर के दूसरे क्वॉर्टर में जून क्वॉर्टर से भी कमजोर रहा है। हालांकि USB,कोटक सिक्यॉरिटीज और प्रभुदास लीलाधर रिजल्ट्स उम्मीद से कमतर रहने के बावजूद मार्केट पर बुलिश बने हुए हैं। कुछेक ब्रोकरेज हाउसेज का यह भी मानना है कि निफ्टी 2015 के अंत तक 9,600 तक जा सकता है। कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज के सीनियर ऐग्ज़िक्युटिव डायरेक्टर और को-हेड संजीव प्रसाद न कहा, 2FY015 के दूसरे क्वॉर्टर के रिजल्ट्स के बाद हमने फिस्कल ईयर 2015 के लिए बेंचमार्क इंडेक्स कंपनियों की प्रॉफिट ग्रोथ का अनुमान घटा दिया है।
हमारे हिसाब से सेंसेक्स कंपनियों की नेट प्रॉफिट ग्रोथ 10.7 पर्सेंट रह सकती है।हमने रिजल्ट सीजन की शुरुआत पर उनके लिए 13.8 पर्सेंट ग्रोथ का अनुमान दिया था।श् एनालिस्ट्स के मुताबिक बैंकों की लोन ग्रोथ, कंज्यूमर और सीमेंट कंपनियों की वॉल्यूम ग्रोथ फिस्कल ईयर 2015 के दूसरे क्वॉर्टर में कमजोर रही है। इससे इन सेक्टर की कंपनियों के प्रॉफिट पर प्रेशर बना है, लेकिन इंडस्ट्रियल कंपनियों के ऑर्डर इनफ्लो में तेजी आई है जिससे इस बात का संकेत मिलता है कि अगले दो-चार क्वॉर्टर्स में इनवेस्टमेंट साइकल में रिकवरी आ सकती है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।