सेंसेक्स में 130 अंकों की गिरावट
(Mumbai, Mumbai) प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 130.44 अंकों की गिरावट के साथ 28,032.85 पर और निफ्टीबंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 30.61 अंकों की तेजी के साथ 28,193.90 पर खुला और 130.44 अंकों या 0.46 फीसदी गिरावट के साथ 28,032.85 पर बंद हुआ. दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 28,294.01 के ऊपरी और 27,963.51 के निचले स्तर को छुआ. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 14.75 अंकों की तेजी के साथ 8,440.65 पर खुला और 43.60 अंकों या 0.52 फीसदी गिरावट के साथ 8,382.30 पर बंद हुआ. दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 8,455.65 के ऊपरी और 8,360.50 के निचले स्तर को छुआ. बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट दर्ज की गई. मिडकैप 64.70 अंकों की गिरावट के साथ 10,210.60 पर और स्मॉलकैप 74.61 अंकों की गिरावट के साथ 11,368.55 पर बंद हुआ. बीएसई के 12 में से 3 सेक्टरों सूचना प्रौद्योगिकी (0.21 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.12 फीसदी) और स्वास्थ्य सेवा (0.07 फीसदी) में तेजी रही.।बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे धातु (2.14 फीसदी), बिजली (1.80 फीसदी), तेल एवं गैस (1.35 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (1.22 फीसदी) और रियल्टी (0.99 फीसदी).।43.60 अंकों की गिरावट के साथ 8,382.30 पर बंद हुआ

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।