गिरावट के साथ खुले शेयर बाजार
(India)
सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को बाजार गिरावट के साथ खुले। सुबह 10 बजे तक सेंसेक्स 60 अंकों की गिरावट के साथ 28438 अंक पर कारोबार कर रहा था, जबकि 33 अंक की गिरावट के साथ निफ्टी 8496 अंक पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स में जहां 0.21 प्रतिशत की गिरावट आयी, वहीं निफ्टी में 0.39 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गयी। बीएसइ के सभी सूचकांकों में आज गिरावट दर्ज की गयी। सबसे ज्यादा दबाव स्मॉल कैप व मिड कैप शेयरों में देखने को मिल रहा है। शुरुआती कारोबारी सत्र में भेल, जी लिमिटेड, विप्रो, भारती एयरटेल, हिंदुस्तान यूनिलीवर टॉप गेनर बन कर उभरे. इनके शेयर में 2.66 प्रतिशत वे 0.60 प्रतिशत तक की बढत दर्ज की गयी। वहीं, पॉवर ग्रिड, जिंदल स्टील, टाटा स्टील, एनएमडीसी, हिंडाल्को टॉप लूजर बन कर उभरे। इनके शेयरों में 3.65 प्रतिशत से 2.32 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गयी। बाजार में फौरी गिरावट के बावजूद भारतीय शेयर बाजार का रुख पॉजिटिव बना हुआ है और निवेशकों के लिए निवेश के लिहाज से इस समय को विशेषज्ञ बेहतर मान रहे हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।