शेयर बाजारों में शुरूआती गिरावट
(India)
खराब ग्लोबल संकेतों का असर भारतीय बाजारों पर साफ नजर आ रहा है। सेंसेक्स और निफ्टी में 0.2 फीसदी तक की गिरावट आई है। वहीं मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी सुस्ती ही देखने को मिल रही है। साथ ही रियल्टी, ऑटो और बैंकिंग शेयरों की पिटाई से बाजार पर दबाव बना है। हालांकि एफएमसीजी और फार्मा शेयरों में खरीदारी का रुझान है। फिलहाल बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 55.22 अंक यानि 0.19 फीसदी की गिरावट के साथ 28282.83 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 18.70 अंक यानि 0.22 फीसदी की कमजोरी के साथ 8444.40 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।