तेजी के साथ खुले शेयर बाजार
(India)

आज बाजार की शुरुआत रिकॉर्ड स्तरों पर हुई है। सेंसेक्स 28700 के बेहद करीब पहुंचने में कामयाब हुआ है, तो निफ्टी 8600 की ओर आगे बढ़ रहा है। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली है। बीएसई के सभी इंडेक्स हरे निशान में नजर आ रहे हैं। लेकिन बैंकिंग और ऑटो शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी का रुझान है। फिलहाल बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 230 अंक यानि 0.8 फीसदी की मजबूती के साथ 28669 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 68 अंक यानि 0.8 फीसदी की बढ़त के साथ 8563 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।