(Mumbai, Mumbai)
वहीं आज दिसंबर सीरीज के पहले दिन बाजार ने ऊंचाई के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। सेंसेक्स ने आज 28822.37 का रिकॉर्ड ऊपरी स्तर छूआ, तो निफ्टी 8617 के रिकॉर्ड ऊपरी स्तर को छूने में कामयाब रहा है। मिडकैप शेयरों में भी जोश बरकरार है, लेकिन ऊपरी स्तरों पर स्मॉलकैप शेयरों में दबाव नजर आ रहा। बीएसई के मिडकैप इंडेक्स में 1 फीसदी की बढ़त नजर आ रही है। बैंकिंग, ऑटो, रियल्टी और कैपिटल गुड्स शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी का रुझान है। आईटी शेयर थोड़ा दबाव में आ गए हैं। फिलहाल बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 285 अंक यानि करीब 1 फीसदी की मजबूती के साथ 28724 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 104 अंक यानि 1.25 फीसदी की बढ़त के साथ 8598 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। बाजार में कारोबार के इस दौरान पीएनबी, बैंक ऑफ बड़ौदा, एशियन पेंट्स, एसबीआई, इंडसइंड बैंक, टाटा मोटर्स, एक्सिस बैंक, एमएंडएम और मारुति सुजुकी जैसे दिग्गज शेयर 7.1-2.3 फीसदी तक उछले हैं। हालांकि केर्न इंडिया, सेसा स्टरलाइट, जेएसपीएल, भारती एयरटेल, टीसीएस, ओएनजीसी और बजाज ऑटो जैसे दिग्गज शेयरों में 4.25-0.3 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।