बीएसई ने रचा इतिहास
(India)

देश के प्रमुख एक्सचेंज बंबई शेयर बाजार (बीएसई) ने शुक्रवार को बड़ी उपलब्धि हासिल की। कारोबार के दौरान एक समय एक्सचेंज पर सूचीबद्ध सभी कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण 100 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर को पार कर गया। यह और बात है कि बाजार बंद होने पर यह स्तर 99 लाख 81 हजार 572 करोड़ रुपये रहा। यह 100 लाख करोड़ के स्तर से महज 0.2 फीसद दूर है। बाजार पूंजीकरण के मामले में बीएसई दुनिया के दस सबसे बड़े एक्सचेंजों में शामिल है। किसी एक्सचेंज पर सूचीबद्ध कंपनियों की संख्या के लिहाज से यह दुनिया में सबसे बड़ा एक्सचेंज है। इस पर चार हजार से ज्यादा फर्में सक्रिय रूप से कारोबार करती हैं और करीब 2.7 करोड़ निवेशक इनमें खरीद-फरोख्त करते हैं। बीएसई के तीस शेयरों वाला सेंसेक्स इस साल अब तक 7268.23 अंक यानी 34.33 फीसद ऊपर जा चुका है। शुक्रवार को यह नए शिखर 28693.99 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की 30 कंपनियों के पास निवेशकों की करीब आधी दौलत यानी 47 लाख करोड़ रुपये है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।