सेंसेक्स में 538 अंकों की गिरावट
(India) बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 138.38 अंकों की गिरावट के साथ 27,181.18 पर खुला और 538.12 अंकों या 1.97 फीसदी गिरावट के साथ 26,781.44 पर बंद हुआ, दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 27,199.37 के ऊपरी और 26,736.23 के निचले स्तर को छुआ, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 47.00 अंकों की गिरावट के साथ 8,172.60 पर खुला और 152.00 अंकों या 1.85 फीसदी गिरावट के साथ 8,067.60 पर बंद हुआ, दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 8,189.35 के ऊपरी और 8,052.60 के निचले स्तर को छुआ, बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट दर्ज की गई, मिडकैप 297.89 अंकों की गिरावट के साथ 9,764.69 पर और स्मॉलकैप 369.29 अंकों की गिरावट के साथ 10,628.62 पर बंद हुआ, बीएसई के 12 में से मात्र दो सेक्टरों सूचना प्रौद्योगिकी (1.66 फीसदी) और प्रौद्योगिकी (1.12 फीसदी) में तेजी रही, बीएसई के धातु (4.17 फीसदी), रियल्टी (3.80 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तुएं (3.08 फीसदी), बैंकिंग (2.91 फीसदी) और स्वास्थ्य सेवाएं (2.75 फीसदी) में सर्वाधिक गिरावट रही

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।