शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 117 अंक कमजोर
(India) बंबई शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक बीएसई-30 में पिछले चार सत्रों के दौरान 1,049.66 अंकों की गिरावट दर्ज की गयी थी, जो आज के शुरआती कारोबार में 117.04 अंक अथवा 0.44 फीसद और कमजोर होकर 26,664.40 अंक पर आ गया। इसी प्रकार नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी-50 भी आज के शुरुआती कारोबार में 42.30 अंक अथवा 0.52 फीसद कमजोर होकर 8,025.30 अंक पर आ गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि वैश्विक बाजार में मिले जुले रुख के बीच रुपये की विनिमय दर में गिरावट और कोषों एवं फुटकर निवेशकों द्वारा उपभोक्ता सामान, बैंकिंग, स्वास्थ्य, पूंजीगत सामान, वाहन, रीयल्टी, सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों के शेयरों की बिकवाली से सेंसेक्स में गिरावट आई।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।