सेंसेक्स में गिरावट का सिलसिला पांचवें दिन भी जारी
(India) वाहन, एफएमसीजी और फार्मा कंपनियों के शेयरों में गिरावट तथा रुपये के कमजोर होने से बाजार धारणा प्रभावित हुई। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स कमजोर रुख के साथ खुलने के बाद एक समय 26,871.91 अंक के दिन के उच्च स्तर तक गया। लेकिन बाद में चले बिकवाली के दौर से यह नुकसान के साथ बंद हुआ। अंत में यह 71.31 अंक या 0.27 प्रतिशत के नुकसान से 26,710.13 अंक पर बंद हुआ।
पिछले पांच सत्रों में सेंसेक्स 1,120.97 अंक गंवा चुका है। नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी एक समय 8,000 अंक के स्तर से नीचे जाने के बाद अंत में 37.80 अंक या 0.46 प्रतिशत के नुकसान से 8,029.80 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 7,961.35 से 8,082 अंक के दायरे में रहा। ब्रोकरों ने कहा कि व्यापार घाटा बढ़ने व रुपये में गिरावट के बीच विदेशी कोषों व खुदरा निवेशकों की बिकवाली से बाजार नीचे आया। विदेशी निवेशकों ने कल 1,247.24 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। सिप्ला, हीरो मोटोकार्प, आईटीसीलि़, सनफार्मा, भारती एयरटेल, टाटा पावर, मारुति सुजुकी, बजाज आटो, टाटा मोटर्स, एमएंडएम, लार्सन एंड टुब्रो, भेल, एनटीपीसी, एचडीएफसी बैंक और हिंद यूनिलीवर के शेयरों में नुकसान रहा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।