सेंसेक्स में 416 अंक का भारी उछाल, निफ्टी 8,100 से ऊपर
(India) जबकि निफ्टी ने फिर से 8,100 अंक का स्तर हासिल कर लिया। अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा मौद्रिक नीति अपरिवर्तित रखने से वैश्विक बाजारों में आई तेजी का भी घरेलू बाजार पर सकारात्मक असर पड़ा। तीस शेयरों वाला सेंसेक्स 416.44 अंक चढ़कर 27,126.57 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स में 31 अक्तूबर के बाद का यह सबसे बड़ा उछाल है। 31 अक्तूबर को सेंसेक्स 519.50 अंक मजबूत हुआ था। कमजोर आर्थिक आंकड़ों व व्यापार घाटा बढ़ने से पिछले पांच सत्र में सेंसेक्स को 1,120.97 अंक का नुकसान उठाना पड़ा था। नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 129.50 अंक की बढ़त के साथ 8,159.30 अंक पर बंद हुआ। आज की तेजी में स्मॉल कैप व मिड कैप शेयर भी शामिल रहे। सेंसेक्स के 30 में से 27 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।