अंतरराष्ट्रीय बाजारों से मिले अच्छे संकेतों के बल पर पिछले दिनों के लगातार गिरावट के बाद आज बाजार में बढ़त देखी गई। सेंसेक्स और निफ्टी में 0.5 फीसद की उछाल आई है। कंज्यूमर ड्युरेबल्स, रियल्टी, कैपिटल गुड्स और बैंकिंग शेयरों में आई खरीदारी से बाजार ने छलांग लगाई है। बीएसई के सभी इंडेक्स हरे निशान में नजर आ रहे हैं। फिलहाल बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 258.20 अंक यानि 0.95 फीसदी की मजबूती के साथ 27384.77 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 91.40 अंक यानि 1.12 फीसदी की उछाल के साथ 8250.70 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।