(India)
ऐसा अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा निकट अवधि में ब्याज दर बढ़ोतरी रोकने के संकेत के मद्देनजर वैश्विक रझान में मजबूती के मद्देनजर हुआ। रुपए में तेजी से भी शेयर बाजार के रझान को मजबूती मिली। रुपया 11 पैसे की चढ़कर 63 रुपये प्रति डालर पर कारोबार कर रहा था। सूचकांक ने पिछले सत्र में 416.44 अंक की तेजी दर्ज की थी और आज 314.29 अंक या 1.16 प्रतिशत चढ़कर 27,440.86 पर पहुंच गया। इसी तरह नैशनल स्टाक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी भी 82.10 अंक या 1.01 प्रतिशत चढ़कर 8,241.40 पर पहुंच गया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।