शेयर बाजार में मजबूती, सोना हुआ सस्ता
(India) 30 शेयरों वाला सेंसेक्स मजबूती के साथ 27,292.55 अंक पर खुला और कारोबार के दौरान 27,497.12 अंक तक गया, हालांकि, अंतिम पहर मुनाफा वसूली से यह 245.27 अंक ऊपर 27,371.84 अंक पर बंद हुआ,इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 8,263.45 अंक व 8,208.60 अंक के दायरे में घूमने के बाद 65.90 अंक ऊपर 8,225.20 अंक पर बंद हुआ, मंत्रिमंडल द्वारा जीएसटी पर संविधान संशोधन विधेयक को मंजूरी दिए जाने और उसे लोकसभा में पेश किये जाने से सुधारों के बढ़ने की उम्मीद बढ़ी है,,जापान की अगुवाई में अन्य एशियाई बाजार बढ़त के साथ बंद हुए, चीन, हांगकांग, जापान, सिंगापुर, दक्षिण कोरिया और ताइवान के शेयर सूचकांक 1.11 से 2.39 प्रतिशत के दायरे में मजबूत हुए, सेंसेक्स में शामिल 30 में से 21 कंपनियों के शेयर मजबूत रहे, आईसीआईसीआई बैंक 2.95 प्रतिशत, हिंडाल्को 2.64 प्रतिशत, कोल इंडिया 2.49 प्रतिशत, विप्रो 2.33 प्रतिशत, टाटा पावर 2.27 प्रतिशत और आरआईएल 2.26 प्रतिशत चढ़कर बंद हुआ, इनके अलावा, बजाज ऑटो 1.58 प्रतिशत, भारती एयरटेल 1.54 प्रतिशत, एचयूएल 1.49 प्रतिशत, आईटीसी 1.37 प्रतिशत, सिप्ला 1.20 प्रतिशत और एसबीआई 0.91 प्रतिशत मजबूत हुआ,सोना, चांदी हुए सस्ते
विदेशों में कमजोर रुख के बीच मौजूदा स्तर पर आभूषिण निर्माताआों और फुटकर कारोबारियों की कमजोर मांग के चलते दिलली सर्राफा बाजार में सोने के भाव 25 रुपये की गिरावट के साथ 27,225 रुपये प्रति दस ग्राम बोले गए, वहीं औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं द्वारा उठाव कम करने से चांदी के भाव 100 रुपये टूट कर 36,600 रुपये किलो रह गए, बाजार सूत्रों के अनुसार कमजोर वैश्विक रुख के बीच फुटकर कारोबारियों और आभूषण निर्माताओं की मांग कमजोर पड़ने से सोने में गिरावट आई, दिल्ली में सोना 99.9 और 99.25 शुद्ध के भाव 25 रुपये की गिरावट के साथ क्रमश: 27,225 रुपये और 27,025 रुपये प्रति दस ग्राम बंद हुए,

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।