(India)
घरेलू शेयर बाजार में स्थिति मजबूत होने के कारण धन में बाहर चले जाने से भी बाजार धारणा प्रभावित हुई। अमेरिकी केन्द्रीय बैंक द्वारा अपनी मौद्रिक नीति में कोई बदलाव नहीं किये जाने से अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव देखा गया। न्यू यार्क में सोने के भाव 1194.20 डालर प्रति औंस और चांदी के भाव 16.07 डालर प्रति औंस कमजोर बंद हुए। दिल्ली में सोना 99.9 और 99.5 शुद्ध के भाव क्रमश: 27,380 रूपये और 27,180 रूपये प्रति दस ग्राम मजबूत खुले। बाद में विदेशों में कमजोर रूख के कारण लिवाली समर्थन नहीं मिलने से अंत में 40 रूपये की गिरावट के साथ क्रमश: 27,310 रूपये और 27,110 रूपये प्रति दस ग्राम बंद हुए। गिन्नी के भाव 100 रूपये टूटकर 23,700 रूपये प्रति आठ ग्राम बंद हुए। चांदी तैयार के भाव 2145 रूपये की गिरावट के साथ 36,140 रूपये और चांदी साप्ताहिक डिलीवरी के भाव 1765 रूपये की हानि के साथ 36,940 रूपये किलो बंद हुए। चांदी सिक्का के भाव 5000 रूपये की गिरावट के साथ 59,000 : 60,000 रूपये प्रति सैंकड़ा बंद हुए।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।