शुरुआती कारोबार में सेंसेक्‍स 87 अंक मजबूत
(India) बंबई शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक में पिछले दो सत्र के दौरान 661.71 अंकों की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी, जो आज के शुरुआती कारोबार में 87.28 अंक अथवा 0.32 फीसद बढ़कर 27,459.12 अंक पर पहुंच गया। इसी प्रकार नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी-50 भी 18.10 अंक अथवा 0.22 फीसद बढ़कर 8,243.30 अंक पर पहुंच गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि वैश्विक बाजार में तेजी के रुख के बीच कोषों एवं निवेशकों की ओर से उपभोक्ता सामान, पूंजीगत सामान और रीयल्टी क्षेत्र के शेयरों की लिवाली बढ़ाने से सूचकांक में तेजी आई।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।