शेयर बाजार में आज सुबह से ही कारोबार बेहद सुस्त रफ्तार में देखा जा रहा है। सेंसेक्स और निफ्टी की चाल भी मंद पड़ती नजर आ रही है। लेकिन राहत की बात ये है कि मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में थोड़ी खरीदारी देखने को मिल रही है। फिलहाल बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 16 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 27523 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 5 अंकों की हल्की तेजी के साथ 8272 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। आईटी और ऑटो शेयरों में बिकवाली से बाजार पर दबाव नजर आ रहा है। वहीं बैंकिंग और रियल्टी शेयरों में खरीदारी आई है। कारोबार के दौरान डॉ रेड्डीज, जिंदल स्टील, एचसीएल टेक, सन फार्मा, पावर ग्रिड, टेक महिंद्रा, आईडीएफसी, टाटा स्टील और टीसीएस जैसे दिग्गज शेयरों में 1-0.5 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।हालांकि अल्ट्राटेक सीमेंट, कोल इंडिया, एसीसी, अंबुजा सीमेंट, टाटा पावर, जी एंटरटेनमेंट, एचडीएफसी, सिप्ला, कोटक महिंद्रा बैंक और इंडसइंड बैंक जैसे दिग्गज शेयरों में 2.7-0.5 फीसदी की मजबूती आई है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।