(India)
उतार-चढ़ाव के बाद सेंसेक्स और निफ्टी 1 फीसदी तक फिसलकर बंद हुए हैं। हालांकि मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में थोड़ी खरीदारी जरूर दिखी है। आईटी, ऑयल एंड गैस, एफएमसीजी और फार्मा शेयरों की जोरदार पिटाई से बाजार पर दबाव बना। लेकिन रियल्टी शेयरों में आज अच्छी खरीदारी का रुझान रहा। आज सेंसेक्स ने 27571.25 का ऊपरी स्तर छुआ था, तो निफ्टी ने 8286.40 के ऊपरी स्तर तक दस्तक दी थी। हालांकि अंत में बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 298 अंक यानि 1.1 फीसदी की गिरावट के साथ 27208.6 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 93 अंक यानि 1.1 फीसदी गिरकर 8174.1 के स्तर पर बंद हुआ है। आज के कारोबारी सत्र में गेल, बीएचईएल, ल्यूपिन, एनटीपीसी, ओएनजीसी, डॉ रेड्डीज, कोल इंडिया और इंफोसिस जैसे दिग्गज शेयर 2.9-1.9 फीसदी तक गिरकर बंद हुए हैं। वहीं दिग्गज शेयरों में अल्ट्राटेक सीमेंट, एसीसी, सेसा स्टरलाइट, जी एंटरटेनमेंट, जिंदल स्टील, टाटा स्टील, टाटा पावर, आईसीआईसीआई बैंक और एक्सिस बैंक जैसे दिग्गज शेयरों में 3-0.2 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है। मिडकैप शेयरों में जेपी एसोसिएट्स, एडवांटा, ओरिएंटल बैंक, रेस्पोंसिव इंडस्ट्रीज और चोलामंडलम सबसे ज्यादा 9.8-4.7 फीसदी तक उछलकर बंद हुए हैं। हालांकि पीएमसी फिनकॉर्प, 3एम इंडिया, हिंदुस्तान नैशनल ग्लास, एम्टेक ऑटो और जेट एयरवेज जैसे मिडकैप शेयर 10-3.2 फीसदी तक टूटकर बंद हुए हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।