शेयर बाजार में आज सुबह से ही कारोबार बेहद सुस्त रफ्तार में देखा जा रहा है। क्रिसमस की छुट्टी के बाद आज बाजार गिरावट के साथ खुला। फिलहाल बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 35.61 अंकों की गिरावट के साथ 27173 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 8.40 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 8165.7 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।