(India)
बंबई शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक बीएसई-30 में पिछले दो कारोबारी सत्रों के दौरान 493.18 अंकों की गिरावट दर्ज की गयी थी, जो आज के शुरआती कारोबार में 102.83 अंक अथवा 0.38 फीसद मजबूत होकर 27,311.44 अंक पर पहुंच गया। बिजली, पूंजीगत सामान, ढांचागत निर्माण, बैंकिंग और धातु क्षेत्रों के शेयरों में सर्वाधिक तेजी दर्ज की गयी। इसी प्रकार नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी-50 भी आज के शुरआती कारोबार में 44.85 अंक अथवा 0.55 फीसद बढ़कर 8,218.95 अंक पर पहुंच गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि डेरिवेटिव खंड में कारोबारियों द्वारा जनवरी सौदों की खरीद बढ़ाये जाने से सेंसेक्स में तेजी आई
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।