शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स तेज
(India)
मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार थोड़ी बढ़त के साथ खुले। इस दौरान बंबई स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 45 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 12 अंक की बढ़त के साथ खुला। हालांकि बाद में विदेशी बाजारों की कमजोरी का असर भी देखने को मिला और बाजार में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई। फिलहाल बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 5.98 अंक यानि 0.02 फीसदी की बढ़त के साथ 27401 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 2.70 अंक यानि 0.03 फीसदी चढ़कर 8249 के स्तर पर आ गया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।