शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 82 अंक मजबूत
(India) बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स आज लगातार तीसरे दिन 82.57 अंक अथवा 0.30 फीसद बढ़कर 27,478.30 अंक पर पहुंच गया। इसी प्रकार नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी-50 भी 21.95 अंक अथवा 0.26 फीसद बढ़कर 8,268.25 अंक पर पहुंच गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि सरकार की ओर से भूमि अधिग्रहण कानून पर अध्यादेश लाये जाने और सरकार द्वारा कल वृद्धि एवं अन्य क्षेत्रों के प्रोत्साहन बढ़ाने के लिए उपाय किये जाने की घोषणा से उत्साहित कोषों एवं निवेशकों द्वारा चुनिंदा शेयरों की खरीद बढ़ाये जाने से सेंसेक्स में तेजी आई।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।