बाजार में सपाट क्लोजिंग, 8250 के नीचे निफ्टी
(India) सेंसेंक्स में 27400 के ऊपर बंद मिला और निफ्टी 8250 के अहम स्तर के ठीक नीचे बंद हुआ। मिडकैप शेयरों में 0.54 फीसदी और स्मॉलकैप शेयरों में 0.17 फीसदी की बढ़त देखी गई। कारोबार के अंत में बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 7.81 अंक यानि 0.03 फीसदी की बढ़त के साथ 27403 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 1.95 अंक यानि 0.02 फीसदी चढ़कर 8248 के स्तर पर बंद हुआ। बाजार में ऑयल एंड गैस 1.22 फीसदी और मेटल शेयर 1.09 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए। ऑटो शेयरों में 0.27 फीसदी और रियलिटी शेयरों में 0.24 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार बंद हुआ। एफएमसीजी शेयर भी मामूली कमजोरी के साथ बंद हुए। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स शेयरों में 1.38 फीसदी के उछाल के साथ बंद मिला। पावर शेयर 1.14 फीसदी और कैपिटल गुड्स शेयर 1 फीसदी चढ़कर बंद हुए। दिग्गजों में बीएचईएल 1.77 फीसदी के उछाल के साथ बंद हुआ वहीं डॉ रेड्डीज में 1.5 फीसदी की बढ़त रही। बैंक ऑफ बडौ़दा और एनटीपीसी में 1.43 फीसदी की तेजी देखी गई। इंडसइंड बैंक 1.32 फीसदी और एनएमडीसी में 1.18 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार बंद हुआ। एसबीआई 1 फीसदी से बढ़कर और एक्सिस बैंक 1 फीसदी ऊपर बंद होने में कामयाब रहा। दिग्गज गिरने वाले शेयरों में हीरो मोटोकॉर्प 1.90 फीसदी की कमजोरी के साथ बंद हुआ। टाटा स्टील 1.88 फीसदी नीचे बंद हुआ। केर्न इंडिया और जिंदल स्टील 1.75 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए। रिलायंस इंडस्ट्रीज में 1.65 फीसदी और सेसा स्टरलाइट में 1.5 फीसदी की सुस्ती के बाद बंद देखने को मिला। बीएसई मिडकैप में सीसीएल इंटरनेशन, स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर, स्टेट बैंक ऑफ त्रावणकोर और बीईएमएल में 10.75-6.59 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। गिरने वाले मिडकैप शेयरों में पीएमसी फिनकॉर्प, जेपी एसोसिएट्स, गुजरात गैस, कल्पतरू पावर और वैभव ग्लोबल 4.97-2.62 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए। स्मॉलकैप शेयरों में स्पाइस मोबिलिटी, वोल्टास ट्रांस, भारत बिजली, गुजरात नैचुरल और जीआईसी हाउसिंग फाइनेंस 19.89-10.34 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुए। वहीं गिरने वाले स्मॉलकैप शेयरों में मॉरयो, एसवी ग्लोबल, स्टार फेरो और श्रेनुज एंड कंपनी 10-5.53 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।