(India)
बंबई शेयर बाजार का प्रमुख सूचकांक बीएसई-30 आज के शुरुआती कारोबार में 31.16 अंक अथवा 0.11 फीसदी बढ़कर 27,434.70 अंक पर पहुंच गया। धातु, रीयल्टी, बैंकिंग, स्वास्थ्य, तेल एवं गैस क्षेत्र के शेयरों में सर्वाधिक तेजी देखी गयी। इसी प्रकार नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी-50 भी 14.20 अंक अथवा 0.17 फीसदी बढ़कर 8,262.45 अंक पर पहुंच गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि कोषों एवं निवेशकों की ओर से चुनिंदा शेयरों की खरीद बढ़ाये जाने से सेंसेक्स में तेजी आई।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।