नए साल का पहला दिन शेयर बाजार के लिए अच्छा नहीं रहा और बाजारों की शुरुआत गिरावट के साथ हुई है। 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 27485.77 अंकों के साथ खुला, लेकिन बाजारों में खुलने के साथ ही गिरावट दर्ज की गई। बीएसई 0.24 फीसद यानि 67.15 अंकों की गिरावट के साथ 27432.27 पर पहुंच गया। फिलहाल मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में हल्की तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। सेंसेक्स 51.90 अंकों की गिरावट के साथ 27447.52 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 14.80 के गिरावट के साथ 8267.9 के स्तर पर पहुंच गया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।